दक्षिण पन्ना वन मंडलाधिकारी अनुपम शर्मा ने आज रविवार शाम 5 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि गर्मियों में वन अग्नि के खतरे को कम करने के उद्देश्य से शाहनगर वन परिक्षेत्र अधिकारी राजुल कटारे के नेतृत्व में वन परिक्षेत्र में फायर-लाइन (अग्निरोधी रेखा) का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है। इस दौरान सूखी घास, झाड़ियाँ व गिरे पत्तों को हटाकर नियंत्रित तरीके से जलाया