धरहरा: बाबा साहेब को नमन: सारोबाग चौक पर अम्बेडकर जयंती पर उमड़ा जनसैलाब
धरहरा प्रखंड अंतर्गत सारोबाग चौक पर मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र हुए और बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।