पट्टी: रेंडीगारापुर बाजार के समीप ट्रक की टक्कर से पति-पत्नी घायल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
रुर गांव निवासी शिवकुमार सिंह ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि बीते 6 अक्टूबर को शाम 4:30 बजे वह बाइक से अपनी पत्नी कुसुम सिंह के साथ रेडीगारापुर बाजार से घर लौट रहा था गांव के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे दोनों सड़क पर गिर कर घायल हो गए इस घटना में कुसुम सिंह को गंभीर चोटे आ गई ।