पट्टी: उड़ैयाडीह इलाके की किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल
उड़ैयाडीह इलाके की एक किशोरी को उसका प्रेमी दूसरी बार भगाकर ले जा रहा था। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से घेराबंदी कर प्रेमी को किशोरी संग दबोच लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने आई। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने सनी रावत निवासी उड़ैयाडीह के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज किया।