पट्टी: एडिशनल एसपी पूर्वी ने पट्टी कस्बे में पैदल गश्त की, आतिशबाजी की दुकानों की की चेकिंग
शुक्रवार की शाम 7:00 के आसपास भारी पुलिस फोर्स के साथ एडिशनल एसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह पट्टी कोतवाली आ पहुंचे। दशहरा त्योहार को लेकर पट्टी कस्बे में उन्होंने पुलिस फोर्स के साथ पैदल ग्रस्त किया। आगामी दीपावली त्यौहार को लेकर कस्बे में स्थित आतिशबाजी की दुकानो की चेकिंग भी उनके द्वारा की गई। इस दौरान उन्होंने लाइसेंस व सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम भी चेक किया।