बेनीपुर: शराब की सूचना पर पहुंची पुलिस, घर से भरी हुई देशी कट्टा बरामद, आरोपी फरार
बहेड़ा थाना क्षेत्र के जयंतीपुर दाथ गाछी टोला में गुरुवार को शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस को बड़ी सफलता मिली हालांकि तलाशी के दौरान शराब नहीं मिली लेकिन एक घर से हथियार बराबर होने के बाद पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है