सुसनेर: न्यायालय परिसर सुसनेर में एडीजे ने सरस्वती पूजन के साथ नेशनल लोक अदालत का किया शुभारंभ
न्यायालय तथा नगर परिषदों, बैंकों एवं बिजली कम्पनी में लंबित प्रकरणों का निराकरण करने के लिये राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार 9 मार्च शनिवार को सुसनेर के न्यायालय परिसर में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार वर्मा द्वारा सरस्वती पूजन कर किया गया। इस अवसर पर अधिवक्तागण, बैंक व नगर परिषद के कर्मचारी मौजूद रहे।