सुसनेर: सुसनेर प्रखण्ड में महाशिवरात्रि पर्व हुआ शुरू, शिव मंदिरों में अभिषेक कर महादेव को लगाई गई हल्दी
महाशिवरात्रि का पावन पर्व शुक्रवार की सुबह ब्रह्म मुहूर्त में शुरू हुआ। सुसनेर प्रखण्ड के शिवालय मनकामनेश्वर मंदिर, ओंकारेश्वर महादेव, नीलकंठेश्वर महादेव, मोरूखेड़ी स्थित शिव मंदिर में दम्पतियों व श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का महा रुद्राभिषेक किया और साथ ही बाबा को हल्दी लगाने की रस्म भी पूरी की। आज रात्रि में यहां पर शिव पार्वती का विवाह संपन्न कराया जाएगा।