सुसनेर: पंच देहरिया में महाशिवरात्रि पर हुआ मेले का आयोजन, 10 हजार श्रद्धालुओं ने किये महादेव के दर्शन
महाशिवरात्रि के अवसर पर शुक्रवार को पांडवकालीन अतिप्राचीन पंच देहरिया महादेव मंदिर पर एक दिसवीय मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान 10 हजार श्रद्धालुओं ने महादेव के दर्शन किये। देहरिया के ग्रामीणों ने 2 क्विंटल प्रसादी का वितरण भी किया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल व राजस्व विभाग के जिम्मेदार भी तैनात रहे।