रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र में नोटों की बारिश, फिल्मी स्टाइल में गाड़ियों की टक्कर, फायरिंग और 3 किलो अफीम बरामद, SP ने दी जानकारी
सोनभद्र जिले में चोपन, रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने फिल्मी स्टाइल में नशा तस्करी पर बड़ी सफलता पाई है सोमवार दोपहर 1 बजे चूर्क पुलिस लाइन में SP अभिषेक वर्मा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी मादक पदार्थ को डाल्टनगंज से खरीदकर लुधियाना पंजाब ले जा रहा था।