डुमरा: सीतामढ़ी में पर्यावरण पर सख्ती: सिंगल यूज प्लास्टिक पर छापेमारी और नदियों को प्रदूषण मुक्त रखने के निर्देश
सीतामढ़ी समाहरणालय में जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं एकल उपयोग प्लास्टिक पर रोकथाम से संबंधित टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, वन प्रमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार मौजूद थे ।