बानसूर: बानसूर की कंचन सैनी का राष्ट्रीय बजट क्विज में चयन, पीएम मोदी से करेंगी वर्चुअल संवाद
Bansur, Alwar | Apr 11, 2026 कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर क्षेत्र की कंचन सैनी का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित बजट क्विज प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस उपलब्धि के बाद वे 13 अप्रैल को जयपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वर्चुअल संवाद करेंगी। उन्हें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से मुलाकात का अवसर भी मिलेगा।