हरिद्वार: सिडकुल पुलिस ने आइएमसी चौक से 21 किलो गांजे के साथ कार से तस्करी करने वाले तस्कर को किया गिरफ्तार
हरिद्वार की सिडकुल थाना पुलिस ने आईएमसी चौक से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम इशांत तेजियान है जो कर में रखकर गंजे की तस्करी कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने जाल बिछाया और आरोपी को दबोच लिया। बरामद हुए 21 किलो गांजे की मार्केट वैल्यू लाखों रुपए में बताई जा रही है। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया।