हरिद्वार: रोड़ी बेलवाला से नगर कोतवाली पुलिस ने गांजे की तस्करी करते दो युवकों को किया गिरफ्तार, 4 किलो गांजा बरामद
नगर कोतवाली पुलिस ने रोड़ी बेलवाला से दो युवकों को 4 किलो अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक समीर आनंदवन समाधि जबकि दूसरा अंशु दुबे यूपी के कानपुर का रहने वाला है। NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दोनों को गुरुवार शाम 4 बजे करीब कोर्ट में पेश किया गया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। चारधाम यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है।