हरिद्वार: एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने पथरी थाना का किया निरीक्षण, पुलिस कर्मियों को विनम्रता से पेश आने के दिए आदेश
SP देहात शेखर चंद्र सुयाल गुरुवार को अपने अर्धवार्षिक निरीक्षण के दौरान थाना पथरी पहुंचे। यहां पहुंच कर उन्होंने थाना परिसर में बैरक, भोजनालय और पार्किंग का निरीक्षण किया। उनके साथ CO लक्सर निहारिका सेमवाल भी मौजूद रही। गुरुवार शाम 4:00 बजे पहुंचे एसपी देहात में थाने में मौजूद तमाम शस्त्रों का भी निरीक्षण करा और समय-समय पर इनकी सर्विसिंग के निर्देश दिए।