चांपा: पिपरदा गांव में बाइक सवार व्यक्ति अनियंत्रित होकर गिरा, हादसे में उसे आई चोट, ले जाया गया अस्पताल
जांजगीर चांपा के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के पिपरदा गांव में बाइक सवार व्यक्ति अनियंत्रित होकर गिर गई है. हादसे में बाइक सवार व्यक्ति को चोट आई है और उसे अस्पताल ले जाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार व्यक्ति सुधीर सिदार बिर्रा गांव की ओर से चांपा तहसील की ओर जा रहा था. इसी दौरान पिपरदा गांव में बाइक अनियंत्रित हो गई और बाइक से व्यक्ति गिर गया.