हसनपुर: हसनपुर में मृत परदादा को 'जिंदा' दिखाकर बेची करोड़ों की जमीन, न्यायालय के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
यह मामला ग्राम पिपलौती खुर्द का है। शिकायतकर्ता बलवीर पुत्र प्रेमसिंह ने आरोप लगाया है कि उनके परदादा मोहन पुत्र भदैया की लगभग 50 वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी थी। इसके बावजूद आरोपियों ने एक व्यक्ति को फर्जी तरीके से मोहन बनाकर ग्राम पाइंदापुर ऐ स्थित गाटा संख्या 2/1 की 0.5400 हेक्टेयर जमीन का 30 जनवरी 2026 को अपने नाम बैनामा करा लिया।