गया टाउन सीडी ब्लॉक: भीड़भाड़ वाली ट्रेन में यात्रियों के बीच चन्दौती का युवक चोरी के दो मोबाइल के साथ धराया
यात्री सुरक्षा के तहत ट्रेन में चढ़ने के दौरान चोरी करने वाले एक चोर को दो अलग-अलग कंपनी के एंड्राइड मोबाइल के साथ गिरफ्तार की है। पकड़ा गया आरोपी चंदौती थाना क्षेत्र के कंडी नवादा का रहने वाला अनूप कुमार पिता द्वारका प्रसाद बताया जा रहा है। इसकी जानकारी आज दिनांक 3 फरवरी मंगलवार की शाम 5 बजे आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने दी है।