वारासिवनी: सड़क किनारे अतिक्रमण पर नपा सख्त, मुनादी के बाद चलेगा हटाने का अभियान
नपा के जनता दरबार में पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल, अध्यक्ष सरिता दांदरे व सीएमओ सूर्यप्रकाश उके ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं। पारस नगरी में सड़क, नाली व स्ट्रीट लाइट, नेहरू चौक में सफाई, दुकानों का पानी सड़क पर बहाने और अतिक्रमण की शिकायतें मिलीं। नपा ने मुनादी के बाद अतिक्रमण हटाने और उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।