जहानाबाद: जहानाबाद में 7685 लीटर शराब विनष्ट, उत्पाद विभाग ने की कार्रवाई
जहानाबाद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस द्वारा जब्त की गई कुल 7685 लीटर अवैध शराब को उत्पाद विभाग ने विनष्टीकरण की प्रक्रिया के तहत नष्ट कर दिया। इसमें 1255 लीटर देशी शराब और 6430 लीटर विदेशी शराब शामिल है। अधिकारियों की मौजूदगी में निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए शराब को नष्ट किया गया। प्रशासन ने कहा कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ जारी है।