हरदोई: रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर की गई शुक्रवार की परेड, एसपी ने ली सलामी,पिआरवी के वाहनों का किया निरीक्षण
Hardoi, Hardoi | Mar 22, 2024 शुक्रवार की परेड रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर हुई जिसकी सलामी एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी ने ली। पुलिस बल की दौड़ कराई गई। एसपी ने टोली वार परेड ड्रिल का निरीक्षण करते हुए परेड ड्रिल के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने यूपी 112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर संबंधित को पीआरवी के मानक के अनुसार आवश्यक उपकरणों को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।