हरदोई: रेलवे गंज स्थित बाबूलाल स्कूल में मेदांता अस्पताल गुरुग्राम ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
Hardoi, Hardoi | Mar 21, 2024 बाबू लाल गुप्त स्मारक समिति के तत्वावधान में आज स्थानीय बाबूलाल स्कूल में मेदांता द मेडिसिटी गुरुग्राम के अनुभवी चिकित्सकों के द्वारा ह्रदय परीक्षण, श्वांस परीक्षण तथा न्यूरो परीक्षण शिविर नि:शुल्क आयोजित हुआ। कार्यक्रम का का उद्घाटन जनपद के प्रसिद्ध चिकित्सक कृपालु साधक डॉक्टर राजेन्द्र दत्त मिश्र ने प्रकाश चन्द्र गुप्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।