हरदोई: डीएम एवं एसपी ने सीएसएन पीजी कॉलेज में युवा मतदाता संवाद कार्यक्रम में शिरकत की,छात्रों के प्रश्नों का उत्तर दिया
Hardoi, Hardoi | Mar 21, 2024 गुरुवार को दोपहर 1 बजे डीएम मंगला प्रसाद सिंह एवं एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी ने सीएसएन पीजी कॉलेज में युवा मतदाता संवाद कार्यक्रम में शिरकत की और छात्रों के प्रश्नों का उत्तर दिया।डीएम ने कालेज के छात्र छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलायी तथा मतदाता जागरूकता के विभिन्न बिंदुओं पर विद्यार्थियों से संवाद किया।