हरदोई: देहात क्षेत्र के सेवा गांव में खेत जाने के लिए ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आकर मौत, कई टुकड़ों में बंट गया
Hardoi, Hardoi | Mar 21, 2024 गुरुवार सुबह कोतवाली देहात क्षेत्र के सेवा गांव में खेत जाने के लिए ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गयी और उसका शव कई टुकड़ों में बंट गया।जानकारी के अनुसार कोतवाली देहात के सेवा गांव निवासी राजेश गुरुवार की सुबह खेत पर जाने के लिए निकला था जब वह गांव के बाहर रेलवे ट्रैक पार कर रहा था,उसी बीच ट्रेन आ गई जिससे वह उसकी चपेट में आ गया।