हरदोई: सपा प्रदेश अध्यक्ष ने शराफत अली को बनाया हरदोई का नया जिलाध्यक्ष, चौथी बार संभालेंगे कुर्सी
Hardoi, Hardoi | Mar 21, 2024 गुरुवार दोपहर 1 बजे सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने वीरेंद्र सिंह यादव की जगह शराफत अली को हरदोई का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।लोकसभा चुनाव से पहले सपा ने जिलाध्यक्ष बदल कर सभी को हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है कि सपा प्रत्याशी उषा वर्मा ने शराफत अली की पैरवी की थी जिसके बाद यह निर्णय लिया गया।