हरदोई: कलेक्ट्रेट में हुई जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक डीएम ने कहा मतदान केन्द्रो पर भी प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रखें
Hardoi, Hardoi | Mar 21, 2024 हरदोई में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक हुई।जिलाधिकारी ने कहा कि नियमानुसार अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड धारकों का इलाज कराया जाये। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। चुनाव के प्रशिक्षण स्थलों पर एम्बुलेंस व डॉक्टरों की टीम को तैनात करे