अकोढ़ी गोला: अकोढ़ीगोला में साइबर ठगी, चार्ज पर लगे मोबाइल से ₹39,749 उड़ाए गए
अकोढ़ीगोला में साइबर ठगी, चार्ज पर लगे मोबाइल से 39,749 उड़ाए जिले के अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित के मोबाइल को हैक कर उसके खाते से करीब 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। आरोपी ने पीड़ित को फोन पर धमकी भी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।