फतेहपुर: जामताड़ा-फतेहपुर के स्कूलों में बच्चों में पढ़ने की आदत बढ़ाने के लिए झारखंड पठन अभियान
पिरामल फाउंडेशन के तहत झारखंड पठन अभियान 2026 शुरू हुआ है। 15 अगस्त से 18 सितंबर तक फतेहपुर और जामताड़ा के स्कूलों में पढ़ाई की रुचि बढ़ाने के लिए प्लेज रीडिंग, कहानी लेखन जैसी कई गतिविधियां कराई जा रही हैं। अभियान का मकसद बच्चों में नियमित पठन की आदत विकसित करना है।