गोपालगंज: गोपालगंज में निजी स्कूलों की फीस वृद्धि पर डीएम पवन कुमार सिन्हा सख्त, फीस वापस लेने का निर्देश
डीएम पवन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में गुरुवार को गोपालगंज समाहरणालय में निजी विद्यालयों के संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में निजी विद्यालयों द्वारा की गई शुल्क वृद्धि, पुस्तक व पोशाक की खरीद तथा आरटीई के तहत नामांकन की स्थिति की समीक्षा की गई।