खड्डा: कुशीनगर रामपुर गोनहा में शादी से पहले मातम, जाली तोड़कर घर में घुसे चोर, नकदी-जेवर समेत लाखों पर हाथ साफ
कुशीनगर रामपुर गोनहा में जहां शादी की खुशियों में डूबे एक परिवार के घर बड़ी चोरी से सनसनी फैल गई। खड्डा थाना क्षेत्र के सभा रामपुर गोन्हा, चौरसिया टोला में बीती रात चोरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित श्याम सुंदर कुशवाहा के मुताबिक, चोर सीढ़ी के सहारे पहली मंजिल तक पहुंचे और खिड़की की जाली तोड़कर घर में दाखिल हुए। घटना का अंजाम दिए।