खड्डा: कुशीनगर: अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना खड्डा का वार्षिक निरीक्षण किया, अभिलेखों व साफ-सफाई पर दिया विशेष जोर
कुशीनगर के एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने सोमवार शाम थाना खड्डा का वार्षिक निरीक्षण किया। एएसपी केशव कुमार के निर्देशन में हुए इस निरीक्षण के दौरान ASP को पुलिस गार्द द्वारा सलामी दी गई। इसके बाद थाना परिसर में रखे गए विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में मालखाना,थाना समाधान रजिस्टर, तहसील दिवस रजिस्टर का बारीकी से जांच कर निर्देश दिए।