गोरखपुर: ग्यारह विभाग मिलकर संचारी रोगों पर नियंत्रण करेंगे, डीएम कार्यालय से वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया
एक माह तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का बुधवार से आगाज हो गया।महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव और जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जिलाधिकारी कार्यालय से जनजागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।ये वाहन लोगों को संचारी रोगों से बचाव और उनकी रोकथाम के बारे में जागरूक करेंगे।इसी माह दस अप्रैल से तीस अप्रैल तक जिले में दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा।