खुरई: लगातार बरसात से अटल परिसर के तहखाने में 2 फीट पानी भरा, 3 फीट लंबे सांप से दुकानदारों में दहशत
Khurai, Sagar | Sep 4, 2026 लगातार बरसात के कारण शुक्रवार को अटल कॉम्प्लेक्स में 2 फिट पानी भर गया,जिससे आसपास का कचरा भी आ गया कचरे के साथ एक 3 फिट लम्बा सांप भी बेसमेंट के पानी में देखा गया, शाम 6 बजे एक दुकान के कर्मचारी सुनील राज ने बताया कि पानी में सांप देखा गया जो बेसमेंट के टेंक के पास की दुकान में घुस गया जिससे सभी दुकानदार दहशत में हैं।