उज्जैन: प्रशासनिक पुनर्गठन आयोग की बैठक, जनसुविधा के लिए प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन पर मंथन 🏛️👥
मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के अध्यक्ष एस.एन. मिश्रा की अध्यक्षता में उज्जैन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें भौगोलिक परिस्थितियों और जन अपेक्षाओं के अनुरूप प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन पर विचार-विमर्श हुआ। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी इकाई (संभाग, जिला, तहसील आदि) के पुनर्गठन या बदलाव से पहले आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की राय जरूर ली जाए, ताकि प्रशासन को अधिक सुलभ और जनोन्मुखी बनाया जा सके।
#UjjainNews #UjjainAdministration #MPNews #UjjainUpdates #AdministrativeReforms