उज्जैन: सवा दो महीने बाद 8 एल्डरमैन ने ली पद की शपथ, महापौर टटवाल ने समारोह से बनाई दूरी 🏛️🤝
उज्जैन नगर निगम में करीब सवा दो महीने पहले नियुक्त हुए 8 नए एल्डरमैन (वरिष्ठ पार्षदों) ने गुरुवार को प्रशासनिक संकुल भवन में पद की शपथ ली। पुलिस वेरिफिकेशन और संगठन की हरी झंडी मिलने में देरी के कारण यह शपथ ग्रहण अटका हुआ था। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा की मौजूदगी में मुकेश मालवीय, मनीष खंडेलवाल सहित 8 सदस्यों को शपथ दिलाई। समारोह में राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा और निगम सभापति कलावती यादव मौजूद रहे, लेकिन महापौर मुकेश टटवाल की अनुपस्थिति राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी रही।
#UjjainNews #UjjainMunicipalCorporation #AldermanOath #UjjainUpdates #MPPolitics MPNews