बड़नगर: धुरेरी गांव में निकला विशाल अजगर, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू 🐍🚨
उज्जैन जिले के बड़नगर क्षेत्र स्थित ग्राम धुरेरी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गांव के पास एक विशाल अजगर दिखाई दिया। आबादी वाले इलाके में अजगर को देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए और तुरंत स्थानीय वनरक्षक संजय तिवारी को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और मुस्तैदी दिखाते हुए अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। टीम अजगर को अपने साथ उज्जैन ले आई है, जहां उसे उसके प्राकृतिक आवास (जंगल) में छोड़ दिया जाएगा। वन विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
#UjjainNews #Badnagar #SnakeRescue #ForestDepartment #WildlifeRescue MPNews