उज्जैन: UPI ट्रांजेक्शन पर मर्चेंट शुल्क के विरोध में उतरी युवक कांग्रेस, निकाली रैली और दी बड़े आंदोलन की चेतावनी 📱💸
केंद्र सरकार द्वारा ऑनलाइन (UPI) लेनदेन पर मर्चेंट शुल्क लगाए जाने के संभावित फैसले के खिलाफ उज्जैन में युवक कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। जिलाध्यक्ष अर्पित यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहीद पार्क से एक विरोध रैली निकाली और जमकर नारेबाजी की। युवक कांग्रेस का कहना है कि अगर 2000 रुपये से अधिक के भुगतान पर प्रस्तावित यह शुल्क वापस नहीं लिया गया, तो वे व्यापारियों और आम जनता के हित में एक बड़ा और उग्र आंदोलन छेड़ेंगे।
#UjjainNews #YouthCongress #UPIPayment #UjjainUpdates #Protest MPNews