मुसाफिरखाना: कमरौली पुलिस ने 50 ग्राम स्मैक के साथ 1 अभियुक्त को कठौरा बनभरिया नाला पुलिया के पास से किया गिरफ्तार
अमेठी जनपद के थाना कमरौली पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार अभियुक्त अभिषेक सिंह पुत्र समर बहादुर सिंह नि0 बिलन्द का पुरवा मजरे कोडवा थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी को 50 ग्राम स्मैक के साथ कठौरा बनभरिया नाला पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।मोटरसाइकिल के कागजात दिखा नही सके।गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बंध में पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाई की जा रही है।