बरहट: मलयपुर पंचायत भवन बलवाडीह में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर लोगों को किया गया जागरूक
Barhat, Jamui | Oct 20, 2024 जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार की दोपहर 2 बजे के लगभग मलयपुर पंचायत भवन बलवाडीह में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, इस अवसर पर अधिवक्ता हिमांशु कुमार पांडेय के द्वारा किन्नर को सितारा योजना के तहत उनके कानूनी अधिकार को बताया गया। साथ ही कहा गया कि समाज में हर व्यक्ति को बिना भेद भाव के जीने व सम्मान पाने का अधिकार है।