फुलवारी: फुलवारी शरीफ पुलिस ने धोखाधड़ी के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया, कार और दो मोबाइल बरामद
Phulwari, Patna | Sep 14, 2026 फुलवारीशरीफ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी मामले (कांड संख्या 627/20) में लंबे समय से फरार चल रहे एक अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देशन और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 1 फुलवारीशरीफ के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित छापामारी कर अभियुक्त को पकड़ा। मौके से पुलिस ने एक कार और दो मोबाइल