रॉबर्ट्सगंज: डीएम ने कलेक्ट्रेट में उद्योग बंधु की बैठक की, बभनी में 1000 हेक्टेयर भूमि पर विकसित होगा औद्योगिक हब
सोनभद्र को औद्योगिक हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित उद्योग बंधु बैठक में बताया गया कि एक्सप्रेसवे के समीप दुद्धी तहसील के बभनी ब्लॉक में एक हजार हेक्टेयर भूमि पर इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक क्लस्टर यानी औद्योगिक हब विकसित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है।