कोटा: नवागांव कुदरी चौक में शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध खरीदी-बिक्री की शिकायत ग्रामीण ने रतनपुर तहसील में की है
Kota, Bilaspur | Aug 27, 2025 विकासखंड कोटा के ग्राम पंचायत तेंदूभाठा अंतर्गत नवागांव कुदरी चौक में शासकीय भूमि पर अवैध खरीदी बिक्री का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्रामीण राजू दास ने तहसील कार्यालय रतनपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराया है और तहसीलदार रतनपुर से मामले की तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।