कोटा: मरही माता दर्शन करने पहुंचे एक ही परिवार के चार सदस्य नाले के तेज बहाव में बह गए, 3 की हुई मौत
Kota, Bilaspur | Aug 25, 2025 बेलगहना चौकी क्षेत्र के भनवारटंक स्थित मरही माता मंदिर दर्शन करने पहुंचे जिला बलौदा बाजार ग्राम बिटकुली के एक ही परिवार के चार सदस्य नाले की उफान पर फंस गए और नाले के तेज बहाव में बह गए। जिससे तीन सदस्यों की मौत हो गई जिसकी शव बरामद कर ली गई है। तथा एक की तलाश जारी है।बेलगहना पुलिस तीनों शवों को पी एम के लिए भेज आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।