बलरामपुर: नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को न्यायालय ने सुनाई 10 वर्ष का कठोर कारावास, लगाया ₹10 हजार का अर्थदंड
मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) और ऑपरेशन कनविक्शन के तहत पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में निरंतर पैरवी और कड़ी कार्रवाई का नतीजा सामने आया है। थाना कोतवाली देहात में दर्ज नाबालिक दुष्कर्म मामले में अभियुक्त को न्यायालय ने बुधवार को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष का कठोर कारावास और 10,000 रुपये का अर्थदण्ड की सजा सुनाया। मामला 31 जुलाई, 2019 का है।