बलरामपुर: ग्राम पंचायत सचिवों ने साइकिल यात्रा निकालकर FRS सिस्टम के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया, आंदोलन की चेतावनी दी
जिले में फेशियल रिकॉग्निशन बेस्ड अटेंडेंस सिस्टम लागू किए जाने के विरोध में ग्राम पंचायत सचिवों का असंतोष अब सड़क पर उतर आया है।बुधवार को ग्राम पंचायत सचिवों ने विरोध का एक अनोखा और प्रतीकात्मक तरीका अपनाते हुए साइकिल यात्रा निकालकर FRS सिस्टम के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया। सभी ग्राम पंचायत सचिव अपने-अपने कार्यक्षेत्रों से साइकिल द्वारा ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे।