बलरामपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ कर 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार, 781 इलेक्ट्रॉनिक आइटम व कार बरामद
कोतवाली देहात पुलिस ने धोखाधड़ी एवं साइबर अपराध के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर एक संगठित साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश किया है अभियुक्तों के कब्जे से धोखाधड़ी से प्राप्त भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान, घटना में प्रयुक्त कार तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। एएसपी विशाल पाण्डेय ने घटना की जानकारी दी है।