बलरामपुर: डीएम की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक आयोजित, उद्यमियों से संवाद और ऋण आवेदनों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में बुधवार को माह दिसंबर2025 की जिला उद्योग बंधु की बैठक आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत में उपायुक्त उद्योग द्वारा पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन में अब तक की गई कार्यवाही का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसकी डीएम ने गहन समीक्षा की। इस दौरान डीएम ने जिले के उद्यमियों से संवाद के निर्देश दिए।