कोंडागांव: कोंडागांव के आलबेड़ा पारा में 40 वर्षीय व्यक्ति ने अज्ञात कारणों से किया कीटनाशक का सेवन, जिला अस्पताल में भर्ती
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत आलबेड़ा पारा में एक 40 वर्षीय व्यक्ति यादव पोयाम ने सोमवार दोपहर 3:00 बजे अपने घर में अज्ञात कारणों से कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। वहीं घटना के बाद परिजनों ने उसे तुरंत निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया है। परिजनों ने सोमवार की शाम 7 बजे बताया कि घटना के समय व्यक्ति सदमे में था और अत्यधिक शराब पी रखी थी।