प्रेमी जोड़े ने भागकर रचाई शादी, परिजनों पर प्रताड़ना का आरोप लगा मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक प्रेमी जोड़े ने भागकर शादी कर ली है। प्रेमी जोड़े का आरोप है कि लड़की के परिजन लड़के के परिवार वालों को परेशान कर रहे हैं और उनके खिलाफ मामला भी दर्ज कराया गया है। इससे परेशान होकर प्रेमी जोड़े ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर मुख्यमंत्री से सुरक्षा की गुहार लगाई है।