शादी समारोह में पिस्तौल लहराता दिखा युवक, सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती
कटिहार जिले के बलिया बेलोन थाना क्षेत्र के भेलागंज वार्ड संख्या-01 निवासी बिकेश कुमार मंडल, पिता बैजनाथ मंडल, का एक शादी समारोह के दौरान हाथ में पिस्तौल लेकर लहराने का मामला सामने आया है। युवक खुलेआम हथियार का प्रदर्शन करता नजर आ रहा है। इस दौरान जरा सी लापरवाही से गोली चलने और किसी की जान खतरे में पड़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इस तरह सार्वजनिक समारोह में पिस्तौल लहराना कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। अब देखना है कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।